Health Tips: डेंगू में बेहतर रिकवरी और प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये…. फ्रूट्स

रांची: डेंगू बुखार तेजी से फैलता है और आजकल इसके मामले भी बढ़े हैं। हर साल इन महीनों में डेंगू लाखों लोगों को अपना शिकार बनाया है। डेंगू बुखार हो जाने पर मरीज को सही तरीके से आराम के साथ खूब सारे फ्रूट्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है, ताकि रिकवरी तेज हो और डिहाइड्रेशन से भी बचाया जा सके। इसके अलावा कई ऐसे सुपरफूड्स भी हैं जो ना सिर्फ मरीज को इस बीमारी से लड़ने की ताकत देते हैं बल्कि रिकवरी में भी तेजी लाते हैं।

ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डेंगू के मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। यह फल विटामिन-सी प्राप्त करने का एक शानदार सोर्स होता है। आप जानते हैं कि विटामिन-सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में प्रमुखता से काम करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नारियल का पानी

नारियल पानी को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन डेंगू के बुखार में नारियल का पानी रामबाण का काम कर सकता है। नारियल के पानी में कई मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं। जो शरीर को कमजोर होने से बचाते हैं।

कीवी

शोध की मानें तो कीवी खाने से डेंगू के लक्षणों पर अच्छा असर दिखता है। इसमें मौजूद कॉपर, हेल्दी लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देता है और इन्फेक्शन से बचाता है। यह पोटैशियम, विटामिन-ई और विटामिन-ए का भी एक समृद्ध स्रोत है, जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखता है। कीवी में विटामिन-सी भी होता है, जो डेंगू से लड़ने की इम्यूनिटी देता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केला

केला एक ऐसा फल है जिसे पचाना बेहद आसान होता है। डेंगू से जल्द रिकवर होने के लिए मरीज़ को ऐसी चीज़ों के सेवन की सलाह दी जाती है, जिन्हें पचाना आसान हो, पोषक तत्वों से भरे हों और एक संतुलित डाइट हो। ऐसे में केले पोटैशियम, विटामिन-बी6 और विटामिन-सी से भरा होता है, जो पाचन के साथ बीमारी से लड़ने में मदद भी करते हैं।

अनार

अनार में आयरन की मात्रा काफी ज़्यादा होती है। यह एक स्वस्थ ब्लड प्लेटलेट काउंट को बनाए रखने में सहायता करता है, जो डेंगू से उबरने के लिए आवश्यक है। इसका सेवन शरीर को कई तरह फायदा ही पहुंचाता है, थकावट और कमज़ोरी को दूर करता है, जो डेंगू के मरीज़ों में एक आम समस्या है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खट्टे फल

नींबू, मौसमी और संतरा जैसे सिट्रस फ्रूट्स या खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। इम्यूनिटी या रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ने से आपको जल्दी ठीक होने में मदद होती है।

पपीता

यह डेंगू मरीजों के लिए सबसे स्वास्थ्यवर्धक फलों में गिना जाता है। कुछ स्टडीज के अनुसार, पपीते का सेवन करने से प्लेटलेट्स काउंट्स बढ़ते हैं। डेंगू के बाद पपीते का फल खाने और इसके पत्तों का रस पीने से भी डेंगू के मरीजों को लाभ होता है।

Related Articles

close