भूकंप से पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भारी नुकसान, पाक में 9 की मौत

पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, कोहाट समेत कई शहरों में ये झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश था, जो पाकिस्तान से 180 किलोमीटर दूर था. पाकिस्तान में भूकंप से संबंधित घटनाओं में 9 लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि 180 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं.शुरुआती खबरों के मुताबिक, इस्लामाबाद, पेशावर, चरसड्डा, लाहौर और रावलपिंडी सहित विभिन्न शहरों में झटके महसूस किए गए. स्थानीय मीडिया ने बताया कि गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मढ़ रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बाल्टिस्तान इलाकों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि दहशत में लोग सड़कों पर निकल आए.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि भूकंप के समय, रावलपिंडी के बाजारों में भगदड़ की सूचना मिली थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अंतरिम रिपोर्ट में कहा गया है कि छत, दीवार और घर गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए, जबकि प्रांत में आठ घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. हालांकि, स्वात जिला पुलिस अधिकारी शफीउल्लाह गंडापुर ने डॉन डॉट कॉम को बताया कि जिले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 180 लोग घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

पाकिस्तान के सरकारी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों को किसी भी स्थिति को संभालने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल के निर्देश पर देश की राजधानी के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है.

अंतरराष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान के अलावा भारत, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पाकिस्तान में भूकंप आना आम बात है. इस साल जनवरी में इस्लामाबाद में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था. वहीं 2005 में देश में सबसे घातक भूकंप आया, जिसमें 74,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

Related Articles

close