भीषण सड़क हादसा: 16 लोगों की मौत, 24 से ज्यादा घायल

06 अक्टूबर 2022: नेपाल से एक बहुत बड़ी हादसे की खबर आ रही है। नेपाल के बारा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमे कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हदसे में 24 लोग घायल हैं।

हादसे में 16 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 24 अन्य लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बारा जिले के मधेश प्रांत में ये सड़क हादसा हुआ है। घायलों का नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि पुलिस अभी हादसे के शिकार लोगों की पहचान की कोशिशों में जुटी है। जो 24 लोग घायल हुए हैं उनका इलाज जारी है। बस चितवन के नारायणगढ़ से बारा के पथलैया की ओर जा रही थी। ईस्ट वेस्ट हाईवे पर ये हादसे का शिकार हो गई।
इससे पहले सोमवार को ही नेपाल में एक बस दुर्घटना का शिकार हुई थी, जिसमें कम से कम यात्रियों की जान चली गई थी, वहीं 36 अन्य घायल हुए थे। ये घटना इस्ट-वेस्ट हाईवे पर हेटौडा सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी-15 में हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close