पत्नी से कराना चाहता था पति गंदा धंधा, इंकार किया, तो खौलता पानी शरीर पर उड़ेला, पति का आरोप, उसका किसी और से है चक्कर

नालंदा। पत्नी ने “गंदा धंधा” करने से मना किया, तो पति ने हैवानियत की इंतहा कर दी। पहले तो पत्नी की पिटाई की और फिर उससे भी मन नहीं भरा तो खौलता हुआ पानी पत्नी के शरीर पर डाल दिया। मामला बिहार के नालंदा का है। पत्नी की हालत गंभीर है और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्नी का कहना है कि उसका पति उससे गंदा धंधा कराना चाहता है, उसे 5000 रुपये लाने को कहता है। जब इसका वो विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। इधर पति को पत्नी के चरित्र पर शंका है। पति का आरोप है कि उसका दूसरे मर्द से चक्कर है। वो पिछले 5 दिनों से घर में भी नहीं थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब शिकायतों के आधार पर जांच की बात कह रही है। आरोप के मुताबिक चावल बनाने के लिए वो पानी उबाल रही थी, गुस्से में पति ने उसी पानी को उसके शरीर पर उड़ेल दिया। अब पत्नी ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया है। पीड़िता ने कहा वो एक मॉल में काम करती है, जबकि पति ड्राइ फ्रूट बेचता है। कुछ साल पहले महिला के भाई ने पिकअप खरीदने के लिए 2 लाख रुपए कर्ज लिए थे। इसी रुपए को लेकर पति टॉर्चर किया करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close