IAS Transfer : तीन IAS अधिकारी इधर से उधर, दो को अतिरिक्त प्रभार, एक से लिया गया वापस, पढ़ें डिटेल

आईएएस ट्रांसफर न्यूज: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार राज्य परिवहन आयुक्त के पद सेबी. कार्तिकेय धनजी को हटा दिया गया है। वहीं आईएएस अधिकारी व शिक्षा विभाग के सचिव बैधनाथ यादव से भी अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है।

2008 बैच के आईएएस अधिकारी और बिहार शिक्षा परियोजना निदेशक बी. कार्तिकेय धनजी अबतक राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। उन्हें अब इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। लेकिन धनजी को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिसूचना के मुताबिक 2007 बैच के आईएएस अधिकारी वैधनाथ यादव की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। उन्हें शैक्षणिक आधारभूत संरचना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इसी आदेश में लघु जल संसाधन के विशेष सचिव आशिमा जैन को नयी जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आशिमा जैन पथ परिवहन निगम के प्रशासक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close