IBPS PO Recruitment 2022: बैंक PO के आवेदन भरने की आज है आखिरी तारीख, 6432 पदों पर तुरंत ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: IBPS PO नोटिफिकेशन 2022 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्था ने 1 अगस्त 2022 को ibps.po अधिसूचना 2022 जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज तक अधिकारी वेबसाइट ibps.in पर आवेदन कर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

आईबीपीएस ने वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए P.O पद के लिए आवेदन जारी कर दिया है। इसके लिए क्या प्रोसेस हैं आइए जानते हैं पुरी डीटेल।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

6432 पद के लिए नियुक्ति

आईबीपीएस ने 2022 – 23 बैच के लिए कुल 6432 पदों की रिक्तियों की घोषणा की है। उम्मीदवार के पास आवेदन करने के बस चंद घंटे रह गए है।

पदों का विवरण

बैंक ऑफ इंडिया -535 पद
कैनरा बैंक – 2500 पद
पंजाब नेशनल बैंक – 500 पद
पंजाब एंड सिंध बैंक – 253 पद
यूको बैंक – 550 पद
यूनियन बैंक ऑफ इंडियन- 2094 पद

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत – 2 अगस्त
  • अंतिम तिथि – आज (22 अगस्त)
  • प्री एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करे सितंबर/ अक्टूबर 2022
  • परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन सितंबर /अक्टूबर 2022
  • ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना – प्रारंभिक – अक्टूबर 2022
  • ऑनलाइन परीक्षा – प्रारंभिक – अक्टूबर 2022
  • ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम – प्रारंभिक – नवंबर 2022
  • ऑनलाइन परीक्षा – मुख्य – नवंबर 2022
  • परिणाम की घोषणा। – मुख्य – दिसंबर 2022

आयुसीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2022 को 20- 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है।

शैक्षणिक योग्यता

  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक)।
  • केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता उम्मीदवार के पास मार्कशीट //डिग्री प्रमाण पत्र

आवेदन शुल्क

  • एससी/ एसटी/ पी डब्लूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क /सूचना शुल्क 175 रुपए हैं।
  • जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपए हैं।

चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार
  • प्रारंभिक परीक्षा 60 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और उसमें 100 अंक होंगे।
  • परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार 3 घंटे की अवधि और 200 अंकों की मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

सैलरी

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 14500 से 25700 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close