पुलिस के पास से मिले अवैध शराब, दारोगा गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मियों फरार

पटना। तस्करों से जब्त एक हजार कार्टन शराब पुलिसकर्मियों की बैरक में पहुंच गई। सोमवार की देर शाम इस बात की सूचना एसएसपी को मिल गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इसकी जांच का जिम्मा सिटी एसपी को दिया। रात आठ बजे सिटी एसपी की टीम अचानक थाना पहुंच गए। उनके साथ रहे अन्य पुलिस पदाधिकारी थाने की सभी बैरक की तलाशी लेने लगे। इस क्रम में चार पुलिसकर्मियों की बैरक से उसी ब्रांड की शराब की बोतलें मिलीं, जो जब्त की गईं थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी ने मामले में थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं चालक सिपाही, अग्निशमन में पदस्थापित होमगार्ड, दारोगा और एक अन्य सिपाही पर दीघा थाने में केस दर्ज किया गया है।

आरोपित दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीनों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन्हीं चारों की बैरक में शराब मिली थी। एसएसपी ने बताया कि जांच में जो भी दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close