IND vs PAK Asia Cup 2023 : बारिश के कारण मैच रुका, भारत ने दिया पाकिस्तान को 267 रनों का टारगेट

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित एशिया कप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की शतकीय साझेदारी की बदौलत 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 266 रन बनाए।

भारत और पाकिस्तान के शनिवार को खेले जा रहे एशिया कप वनडे मुकाबले में बारिश के कारण दो बार रुकावट आई, जिसके कारण भारत को नुकसान हुआ और पाकिस्तान विकेट लेने में कामयाब रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा था। शाहीन अफरीदी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। रोहित 11 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और सात गेंद में चार रन बनाकर आउट हुए। करीब 5 महीने बाद वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर अच्छी लय में नजर आए लेकिन 9 गेंद में 14 रन ही बना सके। शुभमन गिल शुरू से ही काफी नर्वस नजर आए और 10 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने 32 गेंदें खेली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close