India vs England 4th Test Ranchi: रांची टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन, मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ा दी क्रिकेट प्रेमियों की टेंशन, जानिये क्या है राहत की बात…

रांची। इंग्लैड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेलने टीम इंडिया कल रांची के मैदान में उतरेगी। मैच को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन मौसम का मिजाज खेल प्रेमियों की खुशियों पर ग्रहण लगाता दिख रहा है। दरअसल मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दे दी है, ऐसे में खेलप्रेमियों को डर है कि कहीं मौसम का मिजाज टेस्ट मैच में अड़ंगा ना डाल दे। मौसम विज्ञान केंद्र, के मुताबिक 23, 24 और 25 फरवरी को राजधानी रांची में बारिश की आशंका है।

हालांकि मैच के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है लेकिन 26 और 27 फरवरी को उत्तर हिमालय से आने वाली पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी के मौसम पर पड़ सकता है, हालांकि मैच के आखिरी दो दिन यानि 26 और 27 फरवरी को फिलहाल बारिश का पूर्वानुमान नहीं बताया गया है। बावजूद अगर मैच के दौरान बारिश हुई, तो खेल प्रेमियों का उत्साह ठंडा हो जायेगा। इधर,रांची के JSCA स्टेडियम में 23 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच को लेकर पूरा शहर सज धजकर तैयार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जगहों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश की संभावना जाहिर की है उनमें मुख्य रूप से रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग कोडरमा, गिरिडीह, देवघर दुमका और पाकुड़ शामिल है।इन इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ- साथ वज्रपात की भी संभावना है। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए आज येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के उत्तरी भाग में कई जगहों पर बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है।आज और कल बारिश की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close