World Cup 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान: देखिए मिशन विश्व कप के लिए कैसी होगी भारतीय टीम

स्पोर्ट्स न्यूज: वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है । BCCI के चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम अनाउंस किए। श्रीलंका के कैंडी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित अगरकर साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे।

भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने 5 सितंबर को भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया है। एक नजर वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की 15 सदस्यीय स्क्वॉड पर- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close