इंस्पेक्टर की मौत : शव की सूचना पर नदी में लगा दी छलांग, पुलिसकर्मियों के सामने ही डूबकर हो गयी मौत, मच गया हड़कंप

देवास। शव की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर की नदी में डूबकर मौत हो गयी। नदी में एक आदमी के डूबने की खबर पर इंस्पेक्टर राजाराम मौके पर पहुंचे थे, वो कूदकर शव को निकालने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान उनकी नदी में डूबकर मौत हो गयी। घटना मध्यप्रदेश के देवास की है। जानकारी के मुताबिक नेमावर थाने में पदस्थ इंस्पेक्टर राजाराम वास्कले जामनेर नदी में किसी शव के मिलने की सूचना पर वे वहां पहुंचे थे।

बताया जाता है कि पानी में कूदकर शव निकालने की कोशिश में वे खुद डूबने लगे। इसी बीच वहां मौजूद पुलिस बल और लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की। टीआई को सूचना मिली थी कि जामनेर नदी पर बने स्टागप डैम में एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंमने पानी में कूदकर शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे खुद नीचे फंस गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजाराम वास्कले अच्छेफ तैराक थे। वे एक शव निकालने के लिए नदी में कूदे थे, लेकिन भंवर में फंस गए और यही उनकी मौत का कारण बना। मौके पर मौजूद जवानों और ग्रामीणों ने रस्सीे की मदद से उन्हेंज निकाला और उपचार के लिए अस्पिताल पहुंचाया।मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया और इलाज के लिए हरदा ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

नेमावर के समीप कुंडगांव में जामनेर नदी पर स्टापडेम बना है। यहां अज्ञात शव की सूचना मिली थी। इस पर टीआइ वास्कले मौके पर पहुंचे। उन्होंने डैम में शव देखा था। गोताखोर दल आता, इससे पूर्व ही टीआइ स्वयं नदी में कूद गए। बताया जाता है कि टीआई इसी दौरान भंवर में फंस गए। गोताखोरों की मदद से उन्हें निकाला गया और जिला अस्पताल हरदा ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close