IPS Promotion: झारखंड कैडर के 2 आईपीएस अधिकारी बने डीआईजी, अधिसूचना जारी

रांची : राज्य सरकार ने 2 आईपीएस अधिकारी को आईजी रैंक में प्रोन्नति दी है. 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी इंद्रजीत महथा और संजय रंजन सिंह को डीआईजी के पद पर प्रोन्नति दी गई है. आईपीएस अधिकारी इंद्रजीत महथा जैप-2 के समादेष्टा हैं, जबकि संजय रंजन सिंह आईआरबी दो मुसाबनी के समादेष्टा है.

प्रोन्नति के बाद इंद्रजीत महथा को एसटीएफ का डीआईजी बनाया गया है. वही संजय रंजन सिंह को हजारीबाग स्थित पुलिस अकादमी का डीआईजी बनाया गया है. गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.हालांकि 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार को प्रोन्नति का लाभ नहीं दिया गया है. ऐसे में वह धनबाद के एसएसपी बने रहेंगे. जनवरी महीने से ही 2009 बैच के अफसरों की प्रोन्नति लंबित थी. राज्य सरकार ने प्रोन्नति व पदस्थापना की अधिसूचना भी जारी कर दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close