IRCTC का शानदार टूर पैकेज: हनीमून या फैमिली ट्रिप के लिए अंडमान, इतना खास कि मालदीव भी लगेगा फीका

नई दिल्ली: अगर आप फॉरेन ट्रिप का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट आड़े आ रहा है, तो अब मायूस होने की जरूरत नहीं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) लेकर आया है एक ऐसा शानदार टूर पैकेज, जो न सिर्फ आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा बल्कि आपको विदेश जैसी फीलिंग भी देगा। हम बात कर रहे हैं अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह की, जिसे देखने के बाद मालदीव भी फीका लग सकता है।

पैकेज की मुख्य बातें:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैकेज की कीमत (प्रति व्यक्ति):

  • सिंगल शेयरिंग: ₹48,040

  • डबल शेयरिंग: ₹28,395

  • ट्रिपल शेयरिंग: ₹25,880

  • 4 लोगों के लिए डबल रूम: ₹25,820

  • 6 लोगों के लिए डबल रूम: ₹24,630

  • बच्चा (5-11 साल), बेड के साथ: ₹17,025

  • बच्चा (2-4 साल), बिना बेड के: ₹13,525

यात्रा की डिटेल प्लानिंग:

पहला दिन – पोर्ट ब्लेयर:
एयरपोर्ट से रिसीव करने के बाद होटल में ठहराव। फिर कॉर्बिन्स कोव बीच की सैर और शाम को ‘सेल्युलर जेल’ में लाइट एंड साउंड शो।

दूसरा दिन – रॉस और नॉर्थ बे आइलैंड:
ब्रिटिशकालीन रॉस आइलैंड की यात्रा और नॉर्थ बे आइलैंड में वॉटर स्पोर्ट्स का रोमांच। स्कूबा डाइविंग और ग्लास बॉटम बोट की सवारी का मौका।

तीसरा दिन – हैवलॉक आइलैंड:
सुबह-सुबह फेरी से रवाना। कालापत्थर बीच और फिर विश्वप्रसिद्ध राधानगर बीच की सैर।

चौथा दिन – नील आइलैंड:
क्रूज के माध्यम से नील आइलैंड पहुंचना। भरतपुर बीच, नेचुरल ब्रिज और लक्ष्मणपुर बीच पर घूमना और सूर्यास्त देखना।

पांचवा दिन – वापसी पोर्ट ब्लेयर:
फेरी से वापस पोर्ट ब्लेयर और रात का ठहराव वहीं।

छठा दिन – विदाई:
पैकिंग और एयरपोर्ट ट्रांसफर के साथ यात्रा का समापन।

क्यों जाएं अंडमान?

  • 572 द्वीपों का समूह, जिनमें कई पूरी तरह से प्राकृतिक और शांतिपूर्ण हैं

  • चारों ओर हरियाली, रंग-बिरंगे फूल और पक्षियों की चहचहाहट

  • स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स की भरमार

  • हनीमून कपल्स के लिए बेहद रोमांटिक और बजट-फ्रेंडली विकल्प


अगर आप अपने जीवनसाथी या परिवार के साथ किसी खूबसूरत और यादगार ट्रिप की तलाश में हैं, तो IRCTC का अंडमान टूर पैकेज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें बजट की टेंशन भी नहीं और विदेश जैसी डेस्टिनेशन का मज़ा भी भरपूर। तो इस बार छुट्टियों में मालदीव नहीं, अंडमान चलिए… और कुछ खूबसूरत यादों को अपने कैमरे और दिल में कैद कर लाइए।

Related Articles

close