ऐसा भी होता है ! नशे की हालत में युवक ने निगल लिया था चम्मच, काफी दिनों बाद डाक्टरों ने बिना ऑपरेशन ऐसे निकाले चम्मच

लखीसराय। …क्या कोई इंसान चम्मच भी निगल सकता है। देश का अनूठा मामला बिहार में सामने आया है। जहां गांजा और भांग के नशे में युवक ने पूरा चम्मच ही निगल लिया। वो भी एक नहीं दो-दो चम्मच। अब आपरेशन के बाद युवक के पेट से दो चम्मच डाक्टर ने निकाला है। मामला बिहार के लखीसराय का है।
जानकारी के मुताबिक झापानी के रहने वाले 25 वर्षीय गोविंद कुमार के पेट से दो चम्मच निकला गया है। पटना में IGIMS के डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन किए ही दोनों चम्मच को बाहर निकाल दिया है।दरअसल, 25 वर्षीय गोविंद कुमार के पेट में लगातार दर्द हो रहा था। इसकी शिकायत को लेकर कई डॉक्टरों से दिखा चुका था। लेकिन, पता नहीं चलने से धीरे-धीरे परेशानी बढ़ती जा रही थी।
परेशान होकर मरीज पटना के IGIMS अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टरों ने इस मरीज की जांच की, तो एक्सरे में युवक के पेट में दो चम्मच दिखाई पड़े। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी चौक गए। वहीं, IGIMS के डॉक्टर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रो एंटरोलॉजी के द्वारा बिना ऑपरेशन के दोनों चम्मच को बाहर निकाल लिया गया। जहां, अब मरीज की स्थिति में सुधार बताई जा रही है।











