जाखो राखे साईयां…..आशिक ने प्रेमिका व उसके बेटे-बेटी को पुल से दिया धक्का दिया, बच्ची ने ऐसे मौत को दी मात, पाइप से लटकी रही बच्ची, बहादुरी देख पुलिस भी हैरान

कोनासीमा। जाखो राखे साईयां मार सके ना कोई… कुछ ऐसा ही हुआ आंध्रप्रदेश के कोनासीमा जिले में। जहां एक सनकी आशिक ने महिला और उसकी दो बेटी तो सेल्फी लेने के बहाने नदी में धक्का दे दिया। घटना में प्रेमिका और उसकी बेटी का तो पता नहीं चला, लेकिन एक बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गयी। दरअसल बच्ची की मां के प्रेमी ने रावुलापलेम गौतमी पुल से अपनी प्रेमिका और उसकी दो बेटियों को नदी में धक्का दे दिया लेकिन उनमें से एक बच्ची चमत्कारिक रूप से जिंदा बच गई।

पुलिस के मुताबिक, नदी में बह गई लड़की की सौतेली बहन और मां की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि धक्का दिए जाने के बाद लड़की पुल के प्लास्टिक के एक पाइप को पकड़ने में कामयाब रही, उसने अपनी जेब से मोबाइल फोन निकाला और पुलिस को फोन कर मदद के लिए बुलाया। कोनासीमा जिले के पुलिस अधीक्षक पी श्रीधर ने कहा, ‘‘फोन कॉल आने के करीब आधे घंटे के अंदर पुलिस लड़की को बचाने में कामयाब रही. जब पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे, वह खतरनाक स्थिति में फंसी थी और पाइप को पकड़े हुए थी. पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार लड़की की 30 वर्षीय मां सुहासिनी ताडेपल्ली में एक होटल में काम करने के दौरान 30 वर्षीय उलवा सुरेश नामक एक व्यक्ति के संपर्क में आईं और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध पनपा। कुछ समय बाद सुहासिनी ने एक लड़की को जन्म दिया, जो अब एक साल की है। सुरेश ने सुहासिनी के परिवार के सदस्यों से कहा कि वे सभी राजा महेंद्रवरम जाएंगे और वह उन्हें कार में रावुलापलेम गौतमी पुल तक ले गया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार सुरेश ने सेल्फी लेने के बहाने तीनों को पुल से नदी में धक्का दे दिया. इस घटना में लड़की बच गई जबकि उसकी सौतेली बहन और मां पानी में बह गए और अभी तक नहीं मिले हैं. पुलिस सुरेश की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close