झारखंड: शादी में जाने को लेकर हुई लड़ाई, देवर ने भाभी की कर दी हत्या; मां को बचाने आया बेटा भी गंभीर घायल

गढ़वा। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।  शादी में शामिल होने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक देवर ने अपनी सगी भाभी की नुकीले हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस दौरान मां को बचाने पहुंचे 16 वर्षीय बेटे पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला गढ़वा जिले के मझिगांव गांव स्थित अकड़हवा टोला (मुसहरवा डेरा) का है, जहां पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया।मृतका की पहचान उर्मिला मुसहर (45 वर्ष), पत्नी मिर्जा मुसहर के रूप में हुई है। वहीं घायल किशोर अर्जुन मुसहर (16 वर्ष) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शादी के निमंत्रण से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह की है। मृतका की बहन अपने घर में होने वाली शादी का निमंत्रण देने उर्मिला मुसहर के घर पहुंची थी। इसी दौरान परिवार के लोगों के बीच शादी में जाने और न जाने को लेकर बातचीत शुरू हुई। देखते ही देखते यह चर्चा विवाद में बदल गई।आरोप है कि विवाद के दौरान उर्मिला मुसहर और उसके देवर उदय मुसहर के बीच तीखी बहस होने लगी। गुस्से में आकर उदय मुसहर ने घर में रखा नुकीला हथियार उठा लिया और अपनी भाभी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर ही हुई महिला की मौत

परिजनों के अनुसार, आरोपी ने उर्मिला पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले की गंभीरता इतनी अधिक थी कि उर्मिला मुसहर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे टोले में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

मां को बचाने दौड़ा बेटा, उस पर भी किया हमला

मां की चीख सुनकर उसका 16 वर्षीय बेटा अर्जुन मुसहर बीच-बचाव करने पहुंचा। लेकिन आरोपी का गुस्सा इतना बढ़ चुका था कि उसने अपने भतीजे को भी नहीं छोड़ा। नुकीले हथियार से किए गए हमले में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटों में दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल अर्जुन मुसहर को तत्काल अपने सरकारी वाहन से कांडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी उदय मुसहर की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। एक मामूली पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या और बेटे के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close