JOB ALERT: इस महीने खत्म होने वाली है इन 6 बड़ी भर्तियों की आखिरी तारीख, जानिए कब-कब है Last Date..

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे देश भर के उम्मीदवारों के लिए अक्टूबर 2022 माह के दौरान कई सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन का मौका है। दशहरा, दीवाली और अन्य उत्सवों से भरे अक्टूबर माह के दौरान उम्मीदवार केंद्रीय सगंठनों और विभिन्न राज्यों के सेवा चयन बोर्डों द्वारा विज्ञापित भर्तियों के लिए आवेदन करना ना भूलें। आइए बारी-बारी से इनके बारे में जानते हैं।

1. फूड कॉर्पोरेशन में 5043 पदों के लिए आवेदन 5 अक्टूबर तक

भारतीय खाद्य निगम में 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2022 को समाप्त होने जा रही है। इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर आवेदन करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. SSC CGL 2022: 20 हजार पदों के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक

केंद्रीय मंत्रालयों, विभाग और इनके अधीन संगठनों जैसे NIA, CBI, IB, NCB, CAG, ECI, CVC, ED, CS, आदि में 20,000 हजार से अधिक ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा 8 अक्टूबर 2022 की रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

3. बिहार में 2500 से अधिक पदों के लिए आवेदन 21 अक्टूबर तक

बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग (डीएलआरएस) में 2500 से अधिक पदों के लिए आवेदन की 21 अक्टूबर 2022 तक किए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4. बिहार सिविल कोर्ट में 7692 पदों के लिए आवेदन 20 अक्टूबर तक

बिहार सिविल कोर्टमें क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत अन्य के कुल 7692 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in पर कर सकते हैं। अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2022 है।

5. CISF 540 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 25 अक्टूबर तक

केंद्रीय गृह मंत्रालय के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में 540 हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के आवेदन 26 सितंबर 2022 से हो रहे हैं और उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

6. SBI PO 2022: एसबीआइ में 1673 पदों के लिए आवेदन 12 अक्टूबर तक

भारतीय स्टेट बैंक 1673 प्रॉबेशनरी ऑफिसर की 22 सितंबर से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर आवेदन करें।

Related Articles

close