न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, थाने में दर्ज हुआ मामला, ये हैं आरोप

पटना: दानापुर में दहेज के खातिर युवती की हत्या करने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान राजा बाजार स्थित निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक चांदनी चंदा के मायके के लोग आरपीएस स्थि एसके पूरम लेन के कैलास रेसीडेंसी में रहते हैं। वहीं, ससुराल के लोग आलमगंज थाने के पश्चिमी बंजरगपुरी गायघाट के रहने वाले हैं। चांदनी चंदा की शादी 11 मई 2022 को शैलेंद्र कुमार के बेटे प्रतीक से हुई थी।

मृतक युवती के पिता अशोक ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए मेरी पुत्री के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था । उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को सूचना मिली कि मेरी पुत्री की सेहत खराब है। सूचना मिलने के बाद हम लोग ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने को कहा। लेकिन, 15 अगस्त को उनके द्वारा बाइपास में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर ठीक से मेरी पुत्री का इलाज नहीं होने पर पारस अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान गुरूवार की दोपहर में मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक की बहन ने बताया कि मेरी बहन का पति प्रतीक पटना सिटी सिविल कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर कार्यरत है। अपने पद को लेकर बराबर धमकी देता था। दहेज की खातिर मेरी बहन की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close