Twitter WhatsApp Ban: लाखों ट्वीटर-व्हाट्सएप अकाउंट हुए बैन, जानिये क्या है वजह, कहीं आप भी तो ये गलती नहीं कर रहे

Twitter WhatsApp Accounts Ban : नई दिल्ली। अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। सोशल मीडिया (Social Media) पर झूठी खबरों फैलाने, भड़काऊ भाषणों, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले मैसेज अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) और व्हाट्सएप (Whatsaap) यूज करते हैं तो ये खबर आपको जान लेनी चाहिये, कि कहीं आपका सोशल मीडिया अकाउंट बैन तो नहीं हो गया है।
केंद्र की मोदी सरकार के सख्त आईटी नियमों का ही असर है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर झूठी खबरों फैलाने, भड़काऊ भाषणों, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले मैसेज अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। केंद्र सरकार के आईटी नियमों से ट्विटर और व्हाट्सएप जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर सख्ती बरती जा रही है. अब अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषणों, झूठी खबरों, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले मैसेज करता है तो उसके अकाउंट पर बड़ी कार्रवाई होती है।
इसी क्रम में ट्विटर और व्हाट्सएप ने गुरुवार को ऐसे लाखों अकाउंट्स पर रोक लगा दिया है। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप (Whatsaap) ने ऐसे करीब 74,52,500 अकाउंट्स को बैन कर दिया है, ये सभी नंबर +91 से हैं, जबकि ट्विटर (Twitter) ने सोशल मीडिया क्लीन पॉलिसी (Social Media Clean Policy) के तहत आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 2249 अकाउंट्स और 2551623 अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया है. आपको बता दें कि पिछले दिनों भी ऐसे कई अकाउंट्स को बैन किया गया था।











