राहुल गांधी की शादी पर लालू यादव ने ली चुटकी, बोले शादी करिए, दाढ़ी मत बढ़ाइए.. हम लोग बारात चलेंगे’..देखिए Video

पटना। …यूं तो पटना में विपक्षी एकता में बातें विपक्षी दलों की सजी बारात में दुल्हा ( प्रधानमंत्री का चेहरा) की हुई थी, लेकिन बातें जाकर राहुल गांधी की तरफ अटक गयी। अब इसका पॉलटिकल मतलब निकाल लीजिये या फिर पर्सनल, लेकिन कुल मिलाकर राहुल गांधी की शादी की चर्चा फिर से गरम हो गयी। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में लालू यादव ने राहुल गांधी को दाढ़ी ट्रिम करवाने के साथ शादी करने की भी सलाह दी।

लालू ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि राहुल गांधी दूल्हा बनें हम बाराती बनेंगे। आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि उनकी बात पर सोनिया गांधी ने भी सहमति जताई है। लालू यादव ने कहा- सोनिया जी भी चाहती हैं कि राहुल गांधी शादी कर लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखे विडियो….

शादी कीजिये, मेरी बात मानिये
लालू यादव ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने काफी अच्छा काम किया है। देशभर में पैदल यात्रा की. इस दौरान इनकी दाढ़ी भी बढ़ गई। अब थोड़ी छोटी कराई है, ये ठीक है, पर इन्होंने शादी को लेकर हमारी सलाह नहीं मानी। शादी कर लेनी चाहिए थी। अभी भी समय बीता नहीं है। शादी कर लीजिए, हमारी बात मानिए। आपकी मम्मी हमसे शिकायत करती हैं कि आप उनकी बात नहीं मानते, शादी नहीं करते हैं।

राहुल गांधी बोले, आपने बोला अब शादी हो जायेगी ?
इसपर राहुल गांधी ने कहा कि आपने कह दिया है तो शादी हो जाएगी। लालू यादव ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब अमेरिका में जाकर चंदन बांट रहे हैं। गोधरा के बाद अमेरिका ने अपने टूरिस्ट को भारत जाने से मना कर दिया था। ये लोग ये बात कैसे भूल गए. आज देश टूट की कगार पर खड़ा है. देश में महंगाई बढ़ती जा रही है.।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘राहुल गांधी ने पैदल दर्शन कराए…’
लालू ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत दर्शन कर अच्छा काम किया, ये पैदल दर्शन कराए लोगों को। लोकसभा में भी अच्छा काम किया अदाणी के मामले में। घूमने लगे तो फिर बढ़ा लिए (दाढ़ी) थे और …ज्यादा नीचे में मत बढ़ाइए… पता नहीं नरेंद्र मोदी काहे पूरा नहीं छिलवाते हैं। नीतीश जी का भी कहना है कि अब और छोटा-छोटा करना चाहिए। मम्मी आपकी बोलती थीं कि हमारी बात नहीं मानता, शादी करवाइए आप। ” इसके बाद राहुल गांधी ने कुछ मुस्कुराते हुए कहा, लेकिन लालू को सुनाई नहीं दिया। लालू ने दोबारा पूछा, लेकिन तब तक बाकी नेता ठहाके मारकर हंसने लगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close