सीसीएल का भूमि सर्वे का कार्य रोका… ग्रामीणों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

लातेहार बारियातु प्रखंड के सीसीएल प्रभावित क्षेत्र अमरवाडीह फुलबसिसा के भु-रैयतों ने हल्का कर्मचारी लाल बिहारी उरांव व अंचल अमीन संजय यादव द्वारा रेलवे साईडिंग हेतु 9.88 एकड़ एंव मगध OCP हेतु 5.41 एकड़ भुमि को सत्यापन कार्य करने से रोक दिया। वहीं भु-रैयतों ने महेंद्र गंझु की अध्यक्षता में बैठक कर दस सुत्री मांगो को लेकर अंचलाधिकारी के नाम आवेदन सौपने का सहमति बनी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बैठक की अध्यक्षता कर रहे गंझु ने बताया कि बीते दस वर्षों से फुलबसिया, अमरवाडीह के सैकड़ों एकड़ जमीन अधिग्रहण कर हमलोगों को अब तक सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। सीसीएल जब अपना कार्य प्रारंभ किया था तो ग्राम वासियों के साथ बैठक कर भुमि अधिग्रहण के बदले नौकरी, मुआवजा, बच्चों की शिक्षा के लिए स्कुल, इलाज के लिए अस्पताल, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, धुलकण से बचाव के लिए पानी का छिड़काव, भुमि की कागजात दुरूस्त कराने एंव वंशावली व परिवारिक सुची बनवाने सहित कई सुविधा बहाल कराने की बात कही गई थी, पर आज तक सीसीएल का वादा एक भी पुरा नहीं हुई।
जमीन जो ग्रामीणों की पुर्वजों से कब्जे में है और जमीन का जोत कोड़ करते आ रहे थे उस जमीन को सीसीएल अंचल के माध्यम से सत्यापित करा रहा था। जिसे रोक दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा की जब तक हम भु-रैयतों की मांगे पुरी नहीं की जाएगी तब तक भुमि संबंधित कोई कार्य नहीं करने दिया जायेगा। मौके पर बिरेंद्र गंझु, प्रदीप गंझु, राजेन्द्र उरांव, जमुना गंझु, सोमनाथ गंझु, त्रिवेनी गंझु, बिंदेश्वर गंझु, मोहन उरांव, रूपलाल गंझु, सुरेश गंझु, साम लाल गंझु, राजेश उरांव, विजय उरांव, राजकुमार उरांव, मंगल गंझु सहित काफी संख्या में भु-रैयत मौजुद रहे।











