लॉ स्टूडेंट की मौत : वाशरूम में संदिग्ध हालत में मिली छात्रा की लाश, HNLU में फाइनल ईयर की थी स्टूडेंट, पुलिस जांच में जुटी

मोतिहारी/रायपुर । छत्तीसगढ़ के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ रही बिहार के एक बेटी की लाश मिली है। छत्तीसगढ़ के हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर में पढ़ने वाली उवीं भारद्वाज की लाश वाशरूम में मिली है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उवीं बिहार के मोतिहारी की रहने वाली है। पुलिस को अभी तक की जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इधर घटना की सूचना पर परिजन मोतिहारी से रायपुर पहुंच गये हैं।

हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU) में पढ़ने वाली एक छात्रा उवीं की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। आशंका है कि छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या की है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रंबधन ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा। राखी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचएनएलयू की मृतक छात्रा का नाम उर्वी भारद्वाज (22) मूलत: बिहार के जिला मोतिहारी, चंपारण क्षेत्र की रहने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एचएनएलयू के रजिस्ट्रार विपिन कुमार ने बताया कि दोपहर को लंच के वक्त उर्वी अपने दो दोस्तों के साथ हास्टल के अपने कमरे में थी। उर्वी भारद्वाज का हास्टल में जिस कमरे में रहती थी, उस कमरे के वाशरूम में गई थी। लेकिन काफी देर बाद भी जब उर्वी वाशरूम से बाहर नहीं आई और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद किसी प्रकार की हलचल नहीं होने से उसके दोनों दोस्तों को शक हुआ। जिसके बाद छात्राओं ने इस बात की जानकारी हास्टल के गार्ड को दी। मौके पर पहुंचे हास्टल गार्ड ने अपने स्तर पर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसके बावजूद दरवाजा नहीं खुलने पर हास्टल गार्ड ने दरवाजा को धक्का देकर तोड़ा। वाशरूम में देखा तो वह वहां पड़ी हुई थी।

वहीं कीटनाशक की खाली शीशी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने उसी का सेवन किया है। वहीं इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी गई। तत्काल छात्रा को बालको अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता मोतिहारी शहर के चांदमारी निवासी नीरज कुमार ने बताया कि पुत्री की मौत की सूचना मिली है। हम सभी वहां के लिए रवाना हो रहे हैं। मेरी पुत्री वहां विधि की पढ़ाई कर रही थी। अंतिम वर्ष चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अप्रैल में परीक्षा होनी थी। बेटी पढ़ने में ठीक थी। घटना का कारण कुछ भी मालूम नहीं है। वहां जाने के बाद ही वस्तुस्थिति साफ हो सकेगी। जानकारी के अनुसार छात्रा पढ़ने में होशियार थी। घटना गुरुवार दोपहर दो बजे की आस-पास की बताई जा रही है। किसी भी सेमेस्टर में छात्रा का बैक नहीं लगा था। स्वजनों को सूचना दे दी गई है। स्वजनों के आने के बाद इस मामले में आगे पूछताछ की जाएगी। वहीं छात्रा आखिरी बार किससे मिली। उसके मोबाइल फोन सहित अन्य जानकारी पुलिस जुटा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close