IPL चैंपियनों की लिस्ट, देखिये 2008 से 2022 तक कौन कब और कैसे बना चैंपियन, पूरी लिस्ट

अहमदाबाद। बेहद ही रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया। सीएसके की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे, जिन्होंने आखिरी दो गेंदों पर छक्का एवं चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। एमएस धोनी की टीम चेन्नई ने पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. धोनी ने अब सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। आखिरी दो गेंद पर छक्का और चौका जड़कर रविंद्र जाडेजा ने सीएसके को जीत दिला दी।

2008-2022 : IPL चैम्पियंस की लिस्ट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)
2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)
2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)
2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)
2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)
2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)
2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)
2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)
2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)
2017 : मुंबई इंडियंस ( राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)
2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)
2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)
2020 : मुंबई इंडियंस (दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया)
2021: चेन्नई सुपर किंग्स (कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया)
2022: गुजरात टाइटन्स (राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया)
2023: चेन्नई सुपर किंग्स (गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close