मौत का LIVE VIDEO- नाचते-नाचते इंजीनियर की मौत : भांजी की शादी में इंजीनियर मामा कर रहे थे डांस, स्टेज पर ही हो गयी मौत

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ से शादी के जश्न के बीच मौत की मातमी खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। भांजी की शादी में आये एक इंजीनियर की डांस करते-करते मौत हो गयी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इंजीनियर अपनी भांजी की शादी में जमकर डांस कर रहे हैं और अगले ही सेकंड उनकी स्टेज पर ही मौत हो जाती है। मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा की बतायी जा रही है।
यहां देखे विडियो….
इंजीनियर का नाम दिलीप राउतकर है, जो भिलाई स्टील प्लांट में इंजीनियर थे। भांजी की शादी में नाचते समय हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिलीप दल्ली राजहरा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर थे। उनकी भांजी की दल्ली राजहरा में ही शादी थी।
रात 12 बजे के करीब दिलीप और उनके रिश्तेदारों ने स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ जमकर डांस किया। नाचने के बाद 52 वर्षीय दिलीप अचानक से नीचे बैठे, लोगों को यही लगा कि वो थक गये होंगे, लेकिन कुछ ही सेकंड में वो स्टेज पर ही लुढ़क गये। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। लोगों ने उन्हें हिलाकर उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
परिजन दिलीप को लेकर डोंगरगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामा की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है।डांस करने के दौरान एकाएक दिलीप स्टेज पर बैठ गए और फिर लेट गए। दिलीप राउतकर के बड़े भाई राजेश राउतकर डोंगरगढ़ में आंख के डॉक्टर हैं। वहीं दिलीप अपने पीछे 10 और 12 साल की दो बेटियों और पत्नी को छोड़ गए हैं। मौत के बाद शादी के जश्न में मौत का सन्नाटा है।












