LIVE VIDEO : दर्दनाक हादसा, कुंड में जा गिरी कार, बेटी को बचाने 20 फुट ऊंचे से पिता ने लगायी छलांग, देखिये दहलाने वाला वीडियो

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां वाटरफॉल के पास एक कार खड़ी थी, रिवर्स लेने के दौरान वह कुंड में गिर गई। राहत की बात है कि कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। ये खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हो गया। घटना सिमरोल घाट सेक्शन से 10 किलोमीटर दूर लुधिया कुंड की है. जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त कार में 12 साल की लड़की बैठी थी।
जानकारी के मुताबिक एक कपल अपनी 12 साल की बेटी को लेकर कुंड में घूमने पहुंचा था। पिता ने कार को वहीं कुंड के किनारे खड़ा कर दिया. वो भी बिना हैंडब्रेक लगाए। उनकी पत्नी और वो तो कार से बाहर निकल आए. लेकिन बेटी कार में ही बैठी रही. तभी अचानक से कार फिसलकर कुंड में जा गिरी। जैसे ही कार कुंड में गिरी, लड़की के पिता वहीं पास में मौजूद थे. उन्होंने तुरंत बेटी को बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा दी।
यहां देखे विडियो ….
कुछ लोगों ने भी पिता-बेटी की मदद के लिए कुंड में छलांग लगा दी. इस दौरान पिता और बेटी दोनों घायल हो गए. लेकिन लोगों ने उन्हें बचा लिया. फौरन दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चश्मदीदों के मुताबिक कार खड़ी करने के बाद पति पत्नी कार से बाहर आ गए। इस दौरान बेटी कार में ही बैठी थी। तभी कार अचानक से फिसलकर कुंड में जा गिरी। इस दौरान पिता ने बेटी को बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा दी। इस दौरान आसपास खड़े लोगों ने चिल्लान शुरू कर दिया। वहीं एक महिला बचाने के लिए चिल्ला रही होती है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में से कुछ लोगों ने छलांग लगाई और घायल बेटी और पिता दोनों को कुंड से बाहर निकाला। दोनों को बचाने के बाद आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।












