27 लाख की लूट : कर्मचारियों को गोली मारकर लूटे 27 लाख रुपये, एक की मौत, दूसरे के हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी

रक्सौल। बिहार में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आये दिन गोलीबाजी, लूट व मर्डर की घटनाएं सामने आ रही है। रक्सौल में गोली मारकर 2 कर्मचारियों से 27 लाख की लूट की घटना हो गयी। घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गयी, जबकि एक घायल है। दोनों कलेक्शन कर के गाड़ी से लौट रहे थे। मिल से थोड़ी दूरी पर ही अपराधियों ने गाड़ी पर गोलियां बरसा दी।

मृतक दिलीप कुमार की पत्नी पूनम देवी ने शिवशक्ति मिल के दोनों पार्टनर मुन्ना एवं वीरेन्द्र पर साजिशन हत्या कराने का आरोप लगाया है। पत्नी ने दोनों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए रामगढ़वा थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक मृतक सीतामढ़ी निवासी शिवशक्ति राइस मिल का मुंशी दिलीप कुमार है। घायल आमोदेई शोभटोला निवासी सुरेश कुशवाहा है। जो गाड़ी चला रहा था। ये दोनों मुजफ्फरपुर से वसूली कर सफारी गाड़ी से मिल लौट रहे थे। मुंशी दिलीप सिंह गाड़ी में पीछे की सीट पर बैठे थे और सुरेश गाड़ी चला रहा था। गोलीबारी में मुंशी और ड्राइवर दोनों को सीने में गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी 27 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। जिस बैग में रुपए रखे थे, उसे वहीं छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close