गर्लफ्रेंड को VIDEO CALL कर प्रेमी फांसी पर लटका, छह महीने पहले ही हुई थी इंस्टाग्राम पर दोस्ती

मोतिहारी। प्रेमिका से झगड़ा हुआ तो आशिक ने Video Call कर आत्महत्या कर ली। मामला बिहार के मोतिहारी का है। युवक का नाम अमृत राज है, जो इंटर में पढ़ता था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है और जांच में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सपही गांव के अमृत की इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती हुई थी। अमृत के पिता की बस स्टैंड के पास एक दुकान है। सोमवार को वो अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, इसी दौरान प्रेमिका से किसी बात पर उसका विवाद हो गया। फिर वीडियो वीडियो कॉल पर बात करते-करते ही वो प्रेमिका के सामने ही फंदे से लटका गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर प्रेमिका ने अमृत की बहन को फोन कर बताई की आपका भाई फंदा लगा रहा हैं। लेकिन जैसे परिजन दुकान पर पहुंचे, तब तक अमृत फंदे पर लटक चुका था। घटना की जानकारी मिली वैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया हैं। जिसकी जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया में प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close