प्रेमी ने थाने में खुद को ब्लेड मारकर की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाया, मचा हड़कंप

लखीसराय। लखीसराय के चानन थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी ने थाने के अंदर ही दरवाजा बंद कर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रेमी को बचाया और उसे अस्पताल भेजवाया। फिलहाल प्रेमी युवक की हालत स्थिर है। जानकारी के मुताबिक चानन थाना क्षेत्र के भंडार गांव से बीते दिनों फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने मननपुर बाजार से बरामद कर लिया।

पुलिस ने प्रेमी युगल को थाना लाया तो पूछताछ के दौरान थाने के अंदर प्रेमी ने आत्महत्या की कोशिश की। ये घटना उस वक्त की है जब प्रेमी युगल को बरामद करने के बाद लड़की को धारा 164 का बयान दर्ज करने के लिए लखीसराय न्यायालय भेजा गया। इधर प्रेमी भंडार गांव निवासी दिनेश साव उर्फ गुहन साव के पुत्र सुजीत कुमार को चानन थाना के हाजत में रखा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तभी प्रेमी सुजीत ने शौचालय का बहाना बनाकर थाने में तैनात चौकीदार के साथ परिसर स्थित शौचालय में गया।चौकीदार बाहर खड़ा था और सुजीत ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने अपने गले पर ब्लेड से वार कर लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को चौकीदार व थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला तो युवक खून से लथपथ था।

पुलिस ने युवक को आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया। वहां स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया। इससे पहले घटना के बाद सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचे एएसपी रौशन कुमार ने युवक से जानकारी ली। प्रेमिका अब भी पुलिस हिरासत में है। पुलिस अब बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close