एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में आई गिरावट..लोगों की मिला दुर्गा पूजा का तोहफा

नई दिल्ली एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट आई है। दुर्गा पूजा में ये गिरावट लोगों की जेब पर बड़ी राहत मानी जा रही है। समीक्षा बैठक में तेल कंपनियों ने यह निर्णय लिया कि 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कमी की जाए। हालांकि घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं है। न ही उसके दाम के गिरावट में कोई छेड़ छाड़ की गई है। इस फैसले से देश के चार ऐसे महत्वपूर्ण शहर जहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट हुई है।

तेल कंपनियों के इस फैसले से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई ऐसे महत्वपूर्ण शहर जहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत गिर गई। देश के महानगरों के साथ-साथ कई अन्य राज्यों में भी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घट गए। इस त्योहार के सीजन में कई लोगों के लिए उपहार की तरह साबित हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close