बड़ा ट्रेन हादसा: 5 यात्रियों की मौत, 70 से ज्यादा घायल पूरी ट्रेन पटरी से उतरी, 2 बोगियां पलटी

बक्सर। बक्सर के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है। टूरीगंज और रघुनाथपुर के बीच यह हादसा हुआ है। बक्सर के जिलाधिकारी ने एक यात्री के मौत की पुष्टि की है।

यहां देखें घटनास्थल की वीडियो ?

वहीं कई अन्य के घायल होने की संभावना है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में 5 लोगों की मौत हुई है। रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर कामाख्या जा रही थी। दानापुर रेल मंडल के द्वारा घटना को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। रेलवे की तरफ से एक्स पर लिखा गया है कि गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डब्बे पटरी से उतर गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि दिल्ली से पटना की ओर यह ट्रेन जा रही थी। बक्सर जंक्शन से यह ट्रेन पटना के लिए रवाना हुई थी। तभी रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गई। जिसके बाद अन्य ट्रेनों को रोका गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन बक्सर से आरा और उसके पटना रुकती है। रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टोपेज नहीं था। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जाता है कि दिल्ली से पटना की ओर यह ट्रेन जा रही थी। बक्सर जंक्शन से यह ट्रेन पटना के लिए रवाना हुई थी। तभी रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गई। जिसके बाद अन्य ट्रेनों को रोका गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि ट्रेन बक्सर से आरा और उसके पटना रुकती है। रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टोपेज नहीं था। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। रेलवे के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

रेलवे अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि कम से कम 20 घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ज्यादातर लोगों को हल्की चोटें लगी है.बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बक्सर और आरा के डीएम-एसपी से बात की. उन्हें घायलों के लिए उचित व्यवस्था करने और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द घटना स्थल पर भेजने का निर्देश दिया है।

रघुनाथपुर स्टेशन के पास नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरने के मामले में अबतक किसी जानमाल के नुकसान की खबर निकलकर सामने नहीं आई है। अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या तक जा रही थी। हालांकि, बिहार के बक्सर में ये ट्रेन हादसे का शिकार हो गई।

Related Articles

close