करवा चौथ में बनाएं बिना लहसुन-प्याज के लाजवाब कड़ाही पनीर, नोट कर लें ये आसान और स्वादिष्ट रेसिपी जो खुश कर देगी पूरे परिवार को

Make this amazing Kadai Paneer without garlic and onion on Karwa Chauth. Take note of this easy and delicious recipe that will delight the whole family.

बिना लहसुन-प्याज के कड़ाही पनीर बनाने की रेसिपी

करवाचौथ के व्रत खोलते समय पारंपरिक आलू-मटर की सब्जी के बजाय कड़ाही पनीर बनाएं। यह रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट है और बिना लहसुन-प्याज के भी स्वादिष्ट है।

सामग्री

  • 200 ग्राम पनीर

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 1 शिमला मिर्च

  • 3 टमाटर

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 1 इंच अदरक

  • 1 हरी मिर्च

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • हरी धनिया की डंठल

  • 10 काजू

  • 1 चम्मच मगज के बीज

  • 1 चम्मच धनिया पाउडर

  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा

  • 2 हरी इलायची

  • 1 बड़ी इलायची

  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च

  • जावित्री (जायफल)

  • लाल मिर्च

  • नमक स्वादानुसार

  • बटर

  • हल्दी पाउडर

  • 1/2 छोटा चम्मच चीनी

  • कसूरी मेथी

  • फ्रेश क्रीम


बनाने की विधि

  1. टमाटर-काजू पेस्ट तैयार करें: मिक्सी में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, धनिया की डंठल, काजू, मगज के बीज और पनीर (2 क्यूब) डालें। थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें।

  2. भुने मसाले तैयार करें: पैन गर्म करें, इसमें धनिया, जीरा, बड़ी और छोटी इलायची, दालचीनी, जावित्री, काली मिर्च और 2 सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें। फिर इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें।

  3. पनीर और शिमला मिर्च भूनें: पैन में बटर डालें, शिमला मिर्च और पनीर के बड़े टुकड़े डालकर हल्का भूनें। प्लेट में निकाल लें।

  4. ग्रेवी तैयार करें: उसी पैन में बटर डालकर दो सूखी लाल मिर्च, 1 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर और हल्दी डालें। टमाटर-काजू पेस्ट डालकर तेल छोड़ने तक भूनें।

  5. पनीर मिलाएं: नमक और 1/2 चम्मच चीनी डालें। थोड़ी गरम पानी डालकर 2-3 मिनट पकाएं। फिर इसमें भुना हुआ पनीर और शिमला मिर्च डालें।

  6. अंतिम टच: ऊपर से 1 चम्मच ड्राई मसाला, कसूरी मेथी, धनिया और फ्रेश क्रीम मिलाएं। 1 मिनट पकाएं और गैस बंद करें।

Related Articles

close