IAS बताकर रौब झाड़ने वाला शख्स गिरफ्तार, खुद को बताता था डीसी, अमित शाह के साथ नकली फोटो भी की थी पोस्ट

नरसिंहपुर। कुछ फर्जी लोगों की हिमाकत इतनी ज्यादा है, कि वो अपने फर्जीवाड़े के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। एक ऐसा ही मामला में मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में सामने आया है, जहां एक जालसाज खुद को IAS बताकर लोगों पर रौब झाड़ रहा था। हद तो ये थी कि ये इस महानुभाव ने देश के गृहमत्री तक के साथ अपनी फर्जी फोटो लगा रखी थी। पुलिस ने इस फर्जी IAS को गिरफ्तार कर लिया है।

ये जालसाज खुद को नरसिंहपुर जिले का डीएम बताता था। जबलपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राहुल गिरी है, जो मूलतः गोंदिया का रहने वाला है। आरोपी राहुल गिरी जबलपुर के तिलवारा इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक गिरी सोशल मीडिया पर खुद को आईएएस और नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर के रूप में प्रचारित कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस फर्जीवाड़े से जुड़ी उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इन तस्वीरों में राहुल देश के गृहमंत्री अमित शाह समेत कई हाई प्रोफाइल लोगों से मुलाकात करता दिख रहा है। वहीं, एक तस्वीर में वह नरसिंहपुर कलेक्टर की कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। इस युवक ने नरसिंहपुर कलेक्टर होने का दावा किया था। उसने पदभार संभालने और जूनियर अफसरों द्वारा स्वागत करने की फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

इसके वायरल होते ही नरसिंहपुर कलेक्टर रिजु बाफना तक जानकारी पहुंची। उन्होंने पड़ताल की तो युवक का फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। फिलहाल, जबलपुर पुलिस युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य मंत्रियों और अफसरों के साथ फोटो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल रखी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close