कई पुलिसकर्मी घायल: हिंसक झड़प में दो समुदायों में जमकर पत्थरबाजी, 6 पुलिसकर्मी घायल, गुस्साई भीड़ ने गाड़ियों में लगायी आग, जमकर तोड़फोड़

बेगूसराय। मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। घटना बेगुसराय के कपूरी चौक के पास झंडा टूटने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में दो पुलिस अधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गये। सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मूर्ति विसर्जन के लिए कपूरी चौक से होकर गुजर रही थी, तभी किसी ने एक समुदाय का झंडा तोड़ दिया। इसके बाद दंगा भड़क गई। फिर दोनों तरफ से ईंट और पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई।पुलिस ने मामला शांत करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और पदाधिकारी घायल हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बवाल इतना बढ़ा कि वहां मौजूद कई गाड़ियों, दुकानों में आग लगा दी गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज की गई, लेकिन स्थिति अब भी बेकाबू है। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने 10 अज्ञात लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना के बाद केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार के बलिया में हिंदू पूजा, दुर्गा पूजन और विसर्जन सब बंद कर देंगे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की यही इच्छा है, लेकिन वे भूले नहीं, हिंदु सहिष्णु होता है और एक-एक पाई का हिसाब लेता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close