शादीशुदा बेटा लड़की लेकर हुआ फरार, तो पिता ने कर ली आत्महत्या, मचा कोहराम

पूर्णिया । बिहार के पूर्णिया में एक हृदय विदारक घटना हुई है। शादीशुदा बेटा लड़की लेकर भाग गया तो नाराज पिता ने खुदकुशी कर ली। इससे पहले युवक की मां एक लड़की की किडनैपिंग के मामले में जेल में बंद है। मृतक का नाम विनोद ठाकुर है। मामला पूर्णिया के केके नगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत की है। जानकारी के मुताबिक मृतक विनोद ठाकुर का शादीशुदा बेटा अपने तीन बच्चों और पत्नी को छोड़कर दूसरी लड़की से साथ फरार हो गया।

इधर लड़की के घर वालों ने अपहरण का केस किया और बेटे धर्मवीर ठाकुर, पिता विनोद ठाकुर और मां सुनीता देवी (56) को आरोपी बनाया। पुलिस ने घर पर छापेमारी की। बेटा और पिता फरार थे। पुलिस मां सुनीता देवी (56) को उठाकर ले गई और अपहरण के आरोप में जेल में डाल दिया। घटना के बाद विनोद काफी आहत थे। इसी वजह से विनोद ठाकुर ने आत्महत्या कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक की बहू सरिता देवी ने बताया कि उसके पति धर्मवीर ठाकुर ने तीन छोटे-छोटे बच्चे को छोड़कर 2 महीने पहले अपने सैलून के स्टाफ की बहन (19) से चोरी छिपे शादी कर ली और उसे साथ लेकर भाग गया। लड़की के भाई ने पति, ससुर और सास के खिलाफ मधेपुरा थाना में केस किया है। पत्नी के जेल जाने के बाद से ही पति विनोद ठाकुर काफी परेशान थे।

बुधवार की रात उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद फरार बेटा धर्मवीर ठाकुर भी गुरुवार को घर पहुंचा। इधर, धर्मवीर ठाकुर ने कहा कि लड़की से उसका तीन साल पहले से अफेयर चल रहा था। लड़की उस पर शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी। आरोपी का कहना है कि मेरे माता-पिता पर दबाव बनाया गया। इससे मजबूर होकर ही पिता ने खुदकुशी कर ली। मैं लड़की के मां-पिता के खिलाफ नगर थाना में आवेदन दूंगा। पुलिस का कहना है कि पिता के श्राद्ध कर्म करने के बाद बेटे को भी अरेस्ट किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close