हर जिले में बनेगा मॉडल स्कूल,शिक्षा व्यवस्था को बनाया जाएगा प्रभावी.. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया एलान..

पटना बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते हीं लगातार बदलाव दिखाने की कोशिश की जा रही है।कैबिनेट मंत्री लगातार विभाग से सामंजस्य बना रहे हैं। इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर के माध्यम से कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। बिहार के हर जिले में एक मॉडल स्कूल की अविलंब स्थापना होगी। साल भर में मॉडल को व्यापक तौर पर लागू किया जाएगा। परामर्श व सृजन के हर चरण में बच्चे,युवक और अध्यापक भागीदार होंगे।

शिक्षा मंत्री ने भी नियमित शिक्षा पर दिया है जोर

बीते दिनों राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा था की राज्य के सभी सरकारी विद्यालय में नियमित शिक्षा संचालन पर जोर दिया जाएगा। बच्चों को हर घंटी पढ़ाया जाए, इसके लिए सजगता बरती जाएगी। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश भी दिए थे। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से कहा था कि विभाग के आंतरिक संरचना के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर उस पर अमल कराई जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कक्षा संचालन में नहीं होगी कोताही बर्दाश्त

शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को हर सप्ताह विद्यालय निरीक्षण करने का विशेष निर्देश दिया था। किसी भी स्थिति में विद्यालयों में कक्षा संचालन में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए अधिकारी शिक्षक, विद्यालय प्रधान, विभाग की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। शिक्षामित्र को सभी विद्यालयों के समुचित आधारभूत संरचना मुहैया कराने को कहा था। अपना पदभार संभालने के बाद से शिक्षा मंत्री कक्षाओं को नियमित करने पर जोर दे रहे हैं।

Related Articles

close