मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी..ICU में भर्ती, डॉक्टर ने बताया हालत गंभीर

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। लिहाजा उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है।

मुलायम सिंह यादव को फिलहाल मेदांता हॉस्पिटल के ICU – 5 में शिफ्ट कराया गया है। डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि, पिछले काफी समय से उनका स्वास्थ्य खराब है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं। साथ ही शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं। दरअसल मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close