एक शाम खिलाड़ियों के नाम: फ्यूचर अपग्रेड संस्था ने JMK क्रिकेट क्लब के उत्कृष्ट खिलाड़ियो किया सम्मान

धनबाद: आज संध्या निरसा के फ्यूचर अपग्रेड संस्था में एक शाम खिलाड़ियों के नाम का आयोजन किया गया। जो कि जेएमके क्रिकेट क्लब और जेएमके क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

उपरोक्त मौके पर जेएमके क्रिकेट क्लब के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जिन्होंने पिछले विगत से शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्हें JSCA के लाइफटाइम मेंबर अभिजीत घोष द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। उपरोक्त मौके पर अभिजीत घोष के द्वारा सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी पूरी सहभागिता रहने का आश्वासन दिया और खिलाड़ियों को बेहतर खेलने के नसीहत दी और भविष्य में देश के लिए खेलने के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर अभिजीत घोष द्वारा फ्यूचर अपग्रेड के संचालक सोहराब आलम को मेडल देकर सम्मानित किया और उनके द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। उपरोक्त मौके पर जेएमके क्रिकेट क्लब के कोच रवि कुमार को भी मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही माही क्रिकेट क्लब के फाउंडर भागीरथ रजवार और कुंदन कुमार राज को भी उनके नेक कार्य के लिए सराहा।

उपरोक्त मौके पर जेएमके क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष सुमित दास, संजीत कुमार, संजू वीरू अरविंद शुभम इत्यादि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी कुमार गौरव ने किया उपरोक्त जानकारी दी।

Related Articles

close