बोरे में मिला महिला का निर्वस्त्र शव .. मचा हड़कंप, पुलिस ने की चौंकाने वाली खुलासा….

Merath। उत्तर प्रदेश में अपराध की वारदातें लगातार बढ़ती ही रही हैं. इस बीच मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । यहां एक नाले के पास बोरे में महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जिला खरखौदा में मिला शव
दरअसल मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में रविवार को जमना नगर इलाके की गैस गोदाम वाली गली में नाले के पास बोरे से महिला का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ है सूत्रों की माने को महिला की उम्र 35 साल के आसपास है. फिलहाल अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है
क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने
पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है। और महिला की पहचान छिपाने के लिए उसे बिना कपड़ों के बोरे में बांध कर फेंका गया है
सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाले जा रहे हैं. साथ ही फॉरेंसिक टीम, घटनास्थल पर जांच कर रही है. और साक्ष्य जुटाए हैं।











