छापे के बाद अफसर की मौत: CBI छापे के अगले दिन अफसर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में हुए खुलासे पर मचा हड़कंप

मुंबई। सीबीआई ने बीते दिन नवी मुंबई में कस्टम अधीक्षक मयंक सिंह के घर पर छापेमारी की थी। इस मामले पर वरिष्ठ कस्टम अधिकारी मयंक सिंह ने आत्महत्या कर ली है। बता दें कि छापेमारी के दूसरे दिन मयंक सिंह ने आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि अधिकारी ने तलोजा में एक झील में कूदकर आत्महत्या कर ली है।
मयंक सिंह के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। एक सुसाइड नोट मिला है। इस मामले में हमने एडीआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। मयंक सिंह पर आरोप था कि मयंक ने रिश्वत लेकर कस्टम विभाग में लंबित दो बिलों को मंजूरी दी थी।

खारघर पुलिस ने इस आत्महत्या मामले में एडीआर दर्ज किया है। पुलिस को इस मामले में एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में अधिकारी ने लिखा है कि सीबीआई ने उसके खिलाफ जो मामला दर्ज किया है, उसकी वजह से उसे शर्मिंदगी महसूस हो रही थी, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली।
अधिकारी ने बताया कि सिंह ने एक पृष्ठ का ‘सुसाइड नोट’ छोड़ा है जिसमें उन्होंने तीन सीमा शुल्क अधिकारियों समेत छह लोगों पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी पर भी आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले सप्ताह उचित सीमा शुल्क के बिना एक आयात खेप को मंजूरी देने के लिए सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर सिंह और अन्य के परिसरों की तलाशी ली थी। अधिकारी ने दावा किया, ‘‘मामला दर्ज होने के बाद सिंह उदास थे, और इस कारण उन्होंने यह कदम उठाया होगा।” सिंह के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने दो कंपनियों से सीमा शुल्क विभाग को 14.5 लाख रुपये का भुगतान किये बगैर उनका माल जारी करने के लिए रिश्वत ली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close