पलामू हिंसा : बबाल के बाद 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद, कई हिरासत में…DC-SP कर रहें कैंप

पलामू । पांकी में दो पक्षों में आपसी विवाद के बाद इंटरनेट सेवा बंद करने का प्रस्ताव दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में गृह विभाग को प्रस्ताव सौंपा है। गृह विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के कारण 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा अस्थाई रूप में निलंबित कर दिया गया है।

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर से करीब 45 किलोमीटर दूर पांकी में बुधवार को महाशिवरात्रि के तोरण द्वार लगाने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस घटना में आधा दर्जन के करीब दुकानों को नुकसान पहुंचा है. जबकि दो घर जल गए हैं। इस घटना में लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से भी अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।पलामू जोन के आईजी राजकुमार लाकड़ा, पलामू डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत कई टॉप पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

500 से अधिक पुलिस जवान किए गए तैनात, छावनी में तब्दील हुआ इलाका घटना के बाद पांकी के इलाके में 500 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है. इलाके में जैप, आईआरबी समेत कई बलों की तैनाती की गई है. घटना में जख्मी पुलिस जवानों को इलाज के लिए पांकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है. पांकी के इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.

Related Articles

close