पटना : शिक्षक अभ्यर्थियों का पुलिस से झड़प, सातवें चरण की बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पटना : राजधानी पटना में लगातार शिक्षक अभ्यर्थियों को प्रदर्शन जारी है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। सोमवार को एक बार फिर पटना में शिक्षक अभ्यार्थियों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली। 2019 में पास एसटीइटी (STET) अभ्यर्थियों ने विकास भवन के गेट पर प्रदर्शन किया। वे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ( Education Minister Of Chandrashekhar) से मिलना चाहते थे। लेकिन गेट पर ही पुलिस ने रोक दिया।

शिक्षक अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे थे। महा गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। तेजस्वी यादव के साथ-साथ शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ भी नारेबाजी की ।अभ्यर्थियों ने कहा कि जब बिहार में एनडीए की सरकार थी और हम लोग प्रदर्शन करते थे तो चंद्रशेखर और आरजेडी के अन्य नेता हमारे प्रदर्शन में शामिल होकर कहते थे कि हमारी सरकार बनेगी तो बाली प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार बन गई लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक दिवस तक दिया था अल्टीमेटम

शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि अभ्यर्थियों ने शिक्षक दिवस तक का अल्टीमेटम सरकार को दिया था पर आज भी शिक्षक दिवस पर कोई ऐलान नहीं हुआ। ऐसे में उन लोगों में आक्रोश है,, जिसको लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि छठे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए 2019 में 94000 भर्तियां निकाली गई। इनमें सिर्फ 42000 पदों पर नियुक्ति हो पाई । 50,000 से ज्यादा पद अभी भी रिक्त हैं। पिछले 3 सालों से सातवें चरण की बहाली का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। शिक्षक अभ्यर्थी ने ये भी कहा कि, सातवें चरण की शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो, बहाली शुरू हो, यह मांग 3 साल से कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की भी मांग कर रहे हैं, लेकिन कुछ सुनवाई नहीं हो रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close