पेशाबकांड : भाजपा नेता ने सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए आदिवासी व्यक्ति पर किया पेशाब, वीडियो वायरल होने पर देर रात गिरफ्तार, घर पर चलेगा बुलडोजर

सीधी। देश को शर्मिंदा करने वाली एक घटना मध्यप्रदेश के सीधी में हुई है। भाजपा नेता का सिगरेट का कश लगाते हुए एक आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ NSA के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आरोपी के घर अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाने की भी तैयारी की जा रही है।

ये है पूरा मामला
मध्यप्रदेश के ‘सीधी’ से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला आदिवासी शख्स के ऊपर पेशाब करते हुए नजर आ रहा है। पेशाब करते हुए वो सिगरेट भी फूंक रह है। आरोपी प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक का प्रतिनिधि बताया जा रहा है। हालांकि, बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने आरोपी के विधायक प्रतिनिधि होने से इंकार किया है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को कुबरी गांव के खैरहवा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 123, 294, 506 आइपीसी और एनएसए के तहत मामला दर्ज कर दिया है। इधर इस मामले सीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और NSA भी लगाया जाए. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- “मैंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने का निर्देश दिया है। यह हर किसी के लिए एक नैतिक सबक होना चाहिये। हम उसे नहीं छोड़ेंगे. आरोपी का कोई धर्म, जाति या पार्टी नहीं होती…आरोपी तो आरोपी होता है” ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एफिडेविट से आया नया मोड़, क्या लिखा है?
उधर वीडियो वायरल हुआ, तो एक एफिडेफिट भी सोशल मीडिया में वायरल किया गया, जिसमें पीड़ित की तरफ से कहा गया है, “मेरे और प्रवेश शुक्ला का नशे के हालत का वीडियो आदर्श शुक्ला और उनके दूसरे साथियों द्वारा वायरल किया जा रहा है. वह वीडियो झूठा और फर्जी है. प्रवेश शुक्ला ने मेरे साथ ऐसा कोई भी काम नहीं किया है.”इस एफिडेविट में पीड़ित ने कहा है कि आदर्श शुक्ला नाम के व्यक्ति और उसके दूसरे साथियों ने उस पर (मतलब पीड़ित) पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाया था. इसके एवज में पैसे देने की बात कही गई थी. एफिडेविट में कहा गया है कि प्रवेश शुक्ला की छवि खराब करने के लिए फर्जी वीडियो बनाया गया था। हालांकि अब पुलिस अब उस एफिडेफिट की भी जांच करने की बात कह रही है, कि कहीं उसने दवाब में तो ये एफिडेफिट नहीं बनवाया।

आरोपी के घर बुलडोजर चलेगा
नरोत्तम मिश्रा से जब इस मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘सीधी में निंदनीय और घृणित कृत्य हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले में कानून अपना काम कर रहा है। आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा। जहां अतिक्रमण होगा वहां बुलडोजर चलेगा, किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। फरियादी के एफिडेविट की जांच की जाएगी कि क्या उससे जबरदस्ती लिखवाया गया है।’वहीं आरोपी के बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के करीबी होने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘इस पर बीजेपी के स्थानीय नेता और बीजेपी विधायक अपनी बात रख चुके हैं, सीएम शिवराज सिंह चौहान पहले ही एनएसए के तहत कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।’बता दें कि सीधी जिले में एक युवक पर दूसरे युवक ने पेशाब की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला सामने आने के बाद देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस मामले में सीएम शिवराज ने कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close