घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम : जल्द ही 3 से 5 रुपये प्रति लीटर की हो सकती है कटौती, जानिये क्या है वजह

नयी दिल्ली। जल्द ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से आमलोगों को राहत मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक रसोई गैस के बाद अब जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमत भी घटाने पर भी विचार किया जा सकता सकता है। हालांकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती को लेकर सरकार ने कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अनुमान लगाया है कि दिवाली के करीब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 से 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा हो सकती है।
अगर ऐसा होता है तो जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल अगले 10 महीने में लोकसभा से लेकर आधे दर्जन से ज्यादा राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हैं. ऐसे में जनता को राहत देने के लिए बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. पिछले दिनों अचानक एलपीजी (LPG price) की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी गई. अब जनता पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतों में कटौती की उम्मीद लगाई बैठी है।
एक्साइज ड्यूटी में होगी कटौती
ब्रोकरेज फर्म के अनुसार की तरफ से अगर जनता को राहत दी गई। तो एक्साइज ड्यूटी या वैट में कटौती होगी। हालांकि, सरकार के लिए यह फैसला इतना भी आसान नहीं रहने वाला है। रूस और सऊदी अरब साल के अंत तक तेल उत्पादन में कटौती करते रहेंगे। इसी वजह से क्रूड ऑयल 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता
पिछले हफ्ते सरकार ने 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया था। सरकार की तरफ से यह फैसला ऐसे समय में हुआ था जब खुदरा मंहगाई दर में तेज इजाफा हुआ था। इसी फैसले के बाद उम्मीद जताई जाने लगी कि केंद्र सरकार की तरफ से अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती होगी।











