कारगिल पहुंचे PM मोदी: जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

नई दिल्ली: देश में आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए कारगिल पहुंच गए हैं। 2014 में पहली बार उन्होंने सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। इसके बाद से हर साल वे देश के रक्षा में अपने घर से दूर रह रहे जवानों के साथ ही दीप पर्व मनाते आए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close