PM SHRI Scheme : पीएम श्री योजना के तहत हर ब्लॉक में 2 स्कूलों को किया जाएगा अपग्रेड, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

PM SHRI Yojna: कैबिनेट ने शिक्षा मंत्रालय की पीएम श्री योजना के तहत एक नए प्रोजेक्ट में स्कूलों को अपग्रेड करने को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत 14500 स्कूलों का विकास और कायाकल्प किया जाएगा। इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों सहित 14000 से ज्यादा स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों के रूप में उभरने के लिए मजबूत किया जाएगा।

केंद्र शिक्षा मंत्री ने कहा कि 27,360 करोड़ की लागत से 2022 से 2027 तक 146,00 स्कूलों की गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा। इसके तहत हर ब्लॉक में 2 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। स्कूलों का चयन उसकी गुणवत्ता और राज्य सरकार से बात विचार करने के बाद किया जाएगा। इस योजना का मूल उद्देश्य है कि स्कूलों में गुणात्मक वृद्धि हो साथ ही बच्चे 12वीं पास करते करते दुनिया के अंदर कॉन्पिटिटिव तरीके से तैयार हो जाए, यही इसका मकसद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक दिवस के दिन पीएम मोदी ने की थी घोषणा

शिक्षक दिवस के दिन प्रधानमंत्री ने 14,500 स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक मॉडर्न और ट्रांसफार्मर तरीका होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र को बदल दिया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शुरू की गई थी।

पीएम श्री योजना में क्या होगा खास

पीएम श्री योजना भी स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा। इसमें। नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। पीएम मोदी ने बताया कि यह सभी स्कूल मॉडल स्कूल बनाएंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूरी भावना समाहित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close