पीएमसीएच की छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पटना : पीएमसीएच में पीजी की छात्रा के आत्महत्या की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को छात्रा ने दवा का ओवर डोज लेकर आत्महत्या की कोशिश की, मगर, उसकी सहपाठी छात्राओं ने देख लिया. आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. बुधवार को उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना एम्स रेफर कर दिया गया है. पीरबहोर थाना की पुलिस छानबीन में जुटी है।










