पुलिसवाले बने बाराती : शराब के चक्कर में पकड़ाया था दुल्हा, पुलिसवालों ने बाराती बनकर करायी शादी… फिर कर दिया जेल में बंद…

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक अजीबो गरीब घटना सामने आ रहा ही है जहा पुलिस ने एक कैदी की पूरे रीति रिवाज से शादी करवाई और शादी के अगले ही दिन वापस जेल लेकर चले गए।
युवक का नाम विक्रम चौधरी बताया जा रहा है, फिलहाल वो आबकारी एक्ट के तहत जेल की सलाखों के पीछे है। कैदी ने अपनी शादी के लिए अदालत में अर्जी दी थी । जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस की चौकस निगरानी मैं पूरे रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुई।
ये खबर भी पढ़ें…
आरोपी विक्रम चौधरी घूरड़ाग का रहने वाला है, जो आबकारी अधिनियम 34 / 2 के आरोप में जेल की हवा खा रहा है. उसकी शादी पहले से 16 मई को तय थी. इस कारण उसने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर तय समय में अपनी शादी के लिए छूट मांगी थी. उसके आवेदन पर न्यायालय ने शर्तों के साथ उसे मंजूरी दे दी.
ये खबर भी पढ़ें…











