Lalu Yadav की किडनी ट्रांसप्लांट की संभावित डेट आयी सामने… डिप्टी सीएम तेजस्वी भी जायेंगे सिंगापुर…चेकअप रिपोर्ट का बस इंतजार

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट जल्द होने वाला है। डाक्टरों की चेकअप आखिरी दौर में है, माना जा रहा है कि एक दो दिन में पूरी प्रक्रिया हो जायेगी। ट्रांसप्लांट के लिए लालू यादव सिंगापुर पहुंच चुके हैं। उनकी बेटी रोहिणी किडनी डोनेट करने वाली है। खबर है कि अगले महीने लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हो जायेगा। सिंगापुर में डॉक्टरों की टीम ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट की संभावित तिथि को जारी कर दिया है। लालू यादव और रोहिणी आचार्य का कुछ जरूरी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

खबर है कि लालू प्रसाद यादव की किडनी का प्रत्यारोपण 5 दिसंबर को हो सकता है। अभी लालू यादव और रोहिणी का सिंगापुर के डॉक्टरों की एक विशेष टीम चिकित्सीय जांच कर रही है। जिसके बाद ऑपरेशन की फाइनल डेट जारी कर दिया जाएगा। राजद सुप्रीमो के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती और उनके पति शैलेष कुमार भी सिंगापुर गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लालू यादव के ऑपरेशन की तिथि फिक्स होने के एक दिन पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी सिंगापुर जाएंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी प्रत्यारोपण के लिए बीते शुक्रवार की शाम सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे। इस मौके पर लालू दूसरों को खुद हिम्मत बंधाते दिखे थे।


ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close