IPL FINAL: आईपीएल फाइनल में बारिश तो रूकी, लेकिन अभी भी 5 ओवर का पेंच फंसा, जानिये मैच में आगे हुई बारिश तो क्या होगा..

अहमदाबाद। आईपीएल फाइनल मैच में बारिश की लुकाछिपी जारी है। फिलहाल बारिश की वजह से मैच रूका हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि 15-20 मिनट में मैच शुरू हो सकता है। बारिश फिलहाल रूक गयीहै और अंपायर्स मैदान में पहुंचे हुए हैं, ग्राउंड्समैन मैदान को सुखा रहे हैं। मैदान पर से कवर्स हटाए जा चुके हैं.

फिलहाल एक प्रैक्टिस पिच को सुखाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसपर काफी पानी जमा हो गया था. बारिश की वजह से साइड पिच को नुकसान पहुंचा है. इस पिच के सुखाने की कोशिश हो रही है. लेकिन मैच जल्द शुरू होने की संभावना नज़र नहीं आ रही है. फिलहाल ग्राउंड्समैन अपना काम कर रहे हैं. उससे पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन बनाए। साई सुदर्शन शतक से चूक गए, वह 47 बॉल में 96 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में चेन्नई के ओपनर ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। टीम ने 0.3 ओवर में बगैर नुकसान के 4 रन बना लिए। तभी बारिश होने लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPL फाइनल में डकवर्थ लुईस (DLS) मेथड से नतीजा निकालने के लिए दूसरी पारी में 5 ओवर का खेल जरूरी है। 5 ओवर का खेल कराने के लिए रात 12:36 बजे तक इंतजार कराया जाएगा। अगर तब तक भी 5 ओवर नहीं हुए तो फाइनल रद्द करार दिया जाएगा।
फाइनल रद्द होने पर क्या होगा?
अगर बारिश के कारण आज भी मैच रद्द हुआ तो लीग में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। गुजरात टाइटंस IPL लीग समाप्त होने के बाद टॉप पर थी। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दूसरे स्थान पर थी। ऐसे में आज IPL फाइनल नहीं होने पर गुजरात विजेता होगी और लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा करेगी।
पिछले सीजन के वेदर प्लेइंग कंडीशन के मुताबिक रिजर्व डे पर भी फाइनल नहीं होने की स्थिति में लीग में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किए जाने की बात कही गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close