“राजपथ” अब होगा कर्तव्य पथ ,PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन, नेता जी के प्रतिमा का भी होगा अनावरण..

न्यू दिल्ली : आज से विजय चौक और इंडिया गेट को जोड़ने वाली सड़क, राजपथ का नाम बदल जाएगा करीब 3 किलोमीटर लंबा राजपथ को ‘ कर्तव्य पथ’ का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7:00 बजे कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे।

नेताजी के प्रतिमा का अनावरण

इसके अलावा इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण होगा। इसकी ऊंचाई 28 फीट और वजन 65 मिट्रिक टन है। इसे ग्रेनाइट पर उकेरा गया है। पत्थर से बनी मूर्ति देश के सबसे बड़े मोनोलिथ (यानी एक ही पत्थर को तराश कर बनाई गई प्रतिमा) मे से एक होगी। इससे पहले इंडिया गेट पर नेताजी का होलोग्राम लगाया गया था। पीएम मोदी आज सेंट्रल विस्टा के एक हिस्से को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्र सरकार ने कोरोना काल के बीच में लगभग 20,000 करोड रुपए की लागत से बनने वाले सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसके तहत नए संसद भवन के अलावा राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक जाने वाली 3 किलोमीटर लंबी सड़क पर देश की नई राजधानी का निर्माण होना है। इसमें केंद्र सरकार का नया सचिवालय, मंत्रालय के दफ्तर और कई सरकारी आवास बनाए जाने हैं। इसी प्रोजेक्ट के पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ के बदले स्वरूप कर्तव्य पथ का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

राजपथ का इतिहास

आजादी से पहले राजपथ को किंग्स वे और जनपद को क्वींस वे के नाम से जाना जाता था। स्वतंत्रता मिलने के बाद क्वींस वे का नाम बदलकर जनपद कर दिया गया था। जबकि किंग्स वे राजपथ के नाम से जाना जाने लगा। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के बाद अब इसका नाम कर्तव्य पथ कर दिया गया है। केंद्र सरकार का मानना है कि राजपथ से राजा के विचार की झलक मिलती है जो शासितों पर शासन करता है। जबकि लोकतांत्रिक भारत में जनता सर्वोच्च है। इसलिए नाम में बदलाव जन प्रभुत्व और उसके सशक्तिकरण का एक उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close